लखनऊ के हजरतगंज थानाक्षेत्र में शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है. अब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी श्रद्धा दुबे एक बड़े अफसर का नाम लेकर शिवा को धमका रही है. जेल भेजने की धमकी दे रही है. वही, एक फोटो भी सामने आई है जिसमें श्रद्धा हिस्ट्रीशीटर और मुख्तार अंसारी के गैंग के शूटर के साथ नजर आ रही है. पुलिस को जांच में अब श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि दुबे की लोकेशन गोरखपुर में मिली है. पुलिस ने श्रद्धा, रश्मि और ड्राइवर तनवीर पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. हजरतगंज थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर को श्रद्धा के फ्लैट से गिरने के बाद शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. शिवा की मां ने श्रद्धा, उसकी बहन और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था. ऑडियो में बोली- जेल में पार्टी करना सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो में श्रद्धा शिवा से कहती सुनाई दे रही है, ‘तुमको पार्टी करने का बड़ा शौक है. अब तुम जेल में पार्टी करना. ऑडियो में वो उत्तर प्रदेश ब्यूरोक्रेट के एक बड़े अफसर का नाम लेकर शिवा को डरा रही है. पुलिस से शिकायत करने की बात भी कहे रही है. बातचीत के दौरान श्रद्धा शिवा पर चोरी का आरोप लगा रही है. दूसरी तरफ, शिवा उसे समझाने की कोशिश करता है. श्रद्धा इस दौरान अपने कुछ दोस्तों के नाम लेकर भी दबाव बनाने की कोशिश करती सुनाई देती है. हिस्ट्रीशीटरों के साथ तस्वीरों से उठे सवाल श्रद्धा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इनमें वह अभिषेक सिंह उर्फ बाबू और जुल्फिकार के साथ दिखाई दे रही है. अभिषेक सिंह को लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है. उसका नाम मुख्तार अंसारी गैंग से भी जुड़ा है. अभिषेक सिंह क
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!