ExploreX Article

वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग

वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग

भारतीय वायु सेना के 94 वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा एयर शो का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले सोमवार को वाराणसी के नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक भारतीय लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर उड़ान भरते नजर आए . काशी वालों के लिए यह पल रोमांच से भर देने वाला रहा. शहरी क्षेत्र में लोग अपने घर के छत पर तो वहीं गंगा घाट के किनारे रहने वाले लोग घाट पर पहुंचकर रिहर्सल देखते नजर आए. स्थानीय लोगों में इस शो को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है. यह भी पढ़ें: आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर विमान की हुंकार देखकर काशी वाले भी हैरान नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक एयर शो आयोजन के पहले एक बड़ा रिहर्सल किया गया. एबीपी लाइव की ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान वाराणसी के गंगा घाट पर भारी संख्या में लोग इस रिहर्सल को देखने के लिए उमड़ गए. भारत के लड़ाकू विमान की गूंज जैसे ही आसमान से सुनाई देती मानो सभी उत्साहित हो जाते. एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान लोगों ने कहा कि इस अवसर के माध्यम से हमें अपनी सेना के सौर्य और पराक्रम को नजदीक से देखने का एक अवसर मिलेगा. ऐसा पहला अवसर है जब इस प्रकार का हवाई प्रदर्शन वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है. बच्चे,युवा वर्ग और सभी उम्र के लोग इस रिहर्सल को देखकर उत्साहित नजर आए. पूरे दिन सोशल मीडिया पर रहा चर्चा का विषय भारतीय लड़ाकू विमान की हुंकार शहरी क्षेत्र तक भी देखी और सुनी जा रही थी. वाराणसी के शहरी क्षेत्र में लोग इस रिहर्सल को देखने के लिए भी छत पर इकट्ठा हो गए. किसी ने कहा कि अरे यह तो राफेल है, तो कोई सुखोई विमान और हेलीकॉप्टर को अनुभव कर रोमांचित होता नजर आया. विशेष तौर पर वाराणसी के

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!