ExploreX Article

लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'

लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया. इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क और हवाई संपर्क बेहतर होगा, बिजली की सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होगा और पानी की उपलब्धता बढ़ेगी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख की प्रगति और विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है. उन्होंने परियोजनाओं के लिए लद्दाख के लोगों को बधाई देते हुए इन्हें पूरा करने में जुटे इंजीनियरों, श्रमिकों, स्थानीय लोगों और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारियों की सराहना की. PM मोदी ने कहा, "हमारा विशेष ध्यान लद्दाख की नई पीढ़ी पर है. यहां के युवाओं को बेहतर शिक्षा मिले, नई तकनीक सीखने के अवसर मिलें और उन्हें इन सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े. इसी उद्देश्य से लेह में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है. विकास परियोजनाओं से आसान होगा लोगों का सफर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लद्दाख में शुरू की गईं ये परियोजनाएं आम लोगों के जीवन को आसान बनाने में मदद करेंगी. इनके जरिए कहीं बिजली की सुविधाएं बेहतर होंगी, कहीं पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और क्षेत्र की प्राचीन विरासत के संरक्षण को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा, "आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है. मुझे खुशी है कि मैं तकनीक के माध्यम से इस अवसर का हिस्सा बन रहा हूं." प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं के लिए लद्दाख के सभी लोगों को बधाई दी. साथ ही, इनके निर्माण में जुटे इंजीनियरों, श्रमिकों और स्थानीय सहयोगियों की सराहना की. उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारियों क

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!