उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर श्रावस्ती से समाजवादी पार्टी के सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड और श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है. वहीं, लखनऊ के 1090 चौराहे पर नेहा बोरा और अभिजीत दिपके को रावण के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर को लेकर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और इसे निंदनीय बताया. सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आम जनता, पत्रकार और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. सांसद ने कहा कि थानों और तहसीलों में गरीबों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है. उन्होंने सरकार से कानून व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. नेहा बोरा को रावण के रूप में दर्शाने को बताया निंदनीय वहीं, नेहा बोरा को रावण के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि किसी महिला को इस तरह का नाम देना बेहद निंदनीय है. उन्होंने नेहा बोरा के समर्थन में बोलते हुए सरकार पर महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया. साथ ही नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए. 2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी ओम प्रकाश राजभर के बयान और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद ने कहा कि जनता समझदार है और सोच-समझकर मतदान
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!