उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पकड़ से दूर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने इनामी राशि को बढ़ा दिया है. श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है. तीनों आरोपी करीब 9 दिनों से फरार है. पुलिस का कहना है कि तीनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही है. वहीं, श्रद्धा दुबे के लखनऊ स्थित घर पर सहारनपुर कोर्ट का नोटिस भी चस्पा कर दिया है. लखनऊ सेंट्रल जोन के डीसीपी विक्रांत वीर ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं. उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों की मदद ली जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. डीसीपी के मुताबिक, एक आरोपी के परिजन की ओर से सरेंडर एप्लीकेशन भी दाखिल की गई थी. वहीं मामले को लेकर हजरतगंज इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया. हजरतगंज थाना क्षेत्र में शिवा शर्मा की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में थी. इसी को लेकर अब हजरतगंज इंस्पेक्टर पर गाज गिरी है. श्रद्धा के घर पर सहारनपुर कोर्ट का नोटिस श्रद्धा दुबे के लखनऊ स्थित घर पर सहारनपुर की अदालत का नोटिस चस्पा किया गया है. यह नोटिस एक कार को रिलीज कराने के लिए दाखिल प्रार्थना पत्र से जुड़ा है. न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सहारनपुर में डॉ. प्रभात वर्मा ने कार रिलीज कराने के लिए अर्जी दी है. नोटिस के मुताबिक, मामला सहारनपुर साइबर क्राइम थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 83/2024 से संबंधित है. अदालत ने कार रिलीज कराने की अर्जी पर सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की है. नोटिस में संबंध
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!