ExploreX Article

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

तमिलनाडु की सत्ता में लंबे वक्त तक गठबंधन में रहने वाली पार्टी कांग्रेस और DMK के बीच अब एक नया विवाद शुरू होता हुआ दिखाई दे रहा है, जो विपक्षी इंडिया ब्लॉक के भीतर भाषाई अंतर को लेकर मतभेद होने की तरफ इशारा करता है. दरअसल, तमिलनाडु में विपक्षी पार्टी DMK ने रविवार (11 अक्टूबर, 2026) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ के हिंदी टाइटल वाले आउटरीच प्रोग्राम को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है. डीएमके के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने तमिलनाडु से जुड़े राहुल गांधी के शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को चेन्नई में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए हिंदी भाषा में शीर्षक के इस्तेमाल करने के कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि पार्टी को राहुल गांधी से तमिल सांस्कृतिक पहचान को बचाने के लिए उपदेश लेने की जरूरत नहीं है. हम किसी को भी तमिल गौरव को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देंगे. हमें आपसे कोई ज्ञान नहीं चाहिए राहुल गांधी- अन्नादुरई न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीएमके प्रवक्त सरवनन अन्नादुरई ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस में कोई बहुत बड़ा अंतर नहीं है. दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. राहुल गांधी यहां आकर बड़े-बड़े भाषण देते हैं. आपने न तमिल भाषा या न हीं अंग्रेजी जैसी न्यूट्रल भाषा में इसका नाम लेने की भी कर्टसी दिखाई और आप यहां आकर हमें हमारी सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करने का पाठ पढ़ा रहे हैं. राहुल गांधी, हमें आपसे किसी भी तरह का ज्ञान लेने की कोई जरूरत नहीं है.’ #WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On Rahul Gandhi’s ‘Chhatron Ki Goonj’ event, DMK spokesperson Saravanan Annadurai says, "There is

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!