सितंबर 2026 में भारतीय रेलवे की बंपर कमाई हुई है. इस बंपर कमाई के पीछे की वजह है माल ढुलाई. भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में 13.55 करोड़ टन का सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया है. ये पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14% ज्यादा है. इसमें भी सबसे ज्यादा कमाई कोयले की माल ढुलाई के कारण हुई है. इसी के चलते रेलवे की इस महीने में बंपर कमाई हुई है. दरअसल पिछले कुछ दिनों में बिजलीघरों में कोयले की कमी को लेकर चर्चा तेज हो रही है. रेलवे के मुताबिक, सितंबर में कोयले की ढुलाई पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 9% बढ़ी है. कोयला पहुंचाने में आई तेजीइस बारे में मंगलवार को रेल मंत्रालय ने खुद जानकारी दी है. मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि, सितंबर 2026 में बिजलीघरों तक घरेलू कोयला पहुंचाने के लिए हर रोज करीब 443 मालगाड़ियों के रैक भेजे गए. सितंबर 2025 में ये संख्या 397 रैक हर रोज के हिसाब से थी. इस तरह बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने वाली मालगाड़ियों की संख्या में 11.6% की बढ़ोतरी हुई. इन सामानों की बढ़ी ढुलाईकेवल कोयला ही नहीं बल्कि और भी अन्य चीजें हैं जिसके कारण रेलवे की कमाई हुई है. यहां दिखाते हैं लिस्ट, जिन सामानों की ढुलाई रेलवे द्वारा की गई और इसमें इस साल कितनी बढ़ोतरी हुई है. सामान बढ़ोतरी (प्रतिशत में) खाने- पीने का सामान 25% क्लिंकर (सीमेंट बनाने में इस्तेमाल होता है) 20% घरेलू कंटेनर 10% कोयला 9% अन्य सामान 8.2% खनिज तेल 6% तैयार स्टील 5.5% लौह अयस्क 5.2% रेलवे की कमाई में भी हुई बढ़ोतरीमाल ढुलाई के बढ़ने से रेलवे की कमाई में भी इजाफा हुआ है. सितंबर 2026 में रेलवे को माल ढुलाई से पिछले साल सितंबर के मुकाबले 1,266 करोड़ रुपये ज्यादा मिले. इस तरह माल ढुलाई से होने वाली कमाई में
Source: ABP Business
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!