ExploreX Article

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले में कानूनी कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सुनवाई टल गई है. राम मंदिर के तत्कालीन महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राय और कृष्ण मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ की ओर से न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है. आज इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन प्रशासन की ओर से रिपोर्ट दाखिल नहीं किए जाने के चलते न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 16 अक्टूबर की तारीख तय की है. जिसके बाद वादी पक्ष ने स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. यह भी पढ़ें : 'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार प्रशासन की रिपोर्ट नहीं हो पायी दाखिल राम जन्मभूमि से जुड़े चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं ने दाखिल याचिका पर आज न्यायालय में सुनवाई होनी थी. अधिवक्ता संघ की ओर से धारा 173(4) के तहत संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है. हालांकि, न्यायालय में प्रशासन की रिपोर्ट दाखिल नहीं होने के कारण मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी. अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी. अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने उठाए सवाल इस पूरे मामले को लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि आज की पेशी के दौरान प्रशासन की ओर से रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई, जिसके चलते न्यायालय को अगली तारीख निर्धारित करनी पड़ी. कालिका प्रसाद मिश्र के मुताबिक, 16 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई के दौरान न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा कि यदि पुलिस प्रशासन रिपोर्ट दाखिल नहीं करता है, तो संबंधित अधिकारियों को एक से दो घंटे

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!