ExploreX Article

यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'

यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'

उत्तर प्रदेश के अमेठी में गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह 14 अक्टूबर को समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. इस बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया है कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं जो बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि कई और पार्टियों के लोग भी शामिल होना चाहते हैं. राकेश प्रताप सिंह ने यह दावा आज एबीपी न्यूज से खास बातचीत में किया. उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को होने जा रहा कार्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, स्मृति ईरानी समेत कई मंत्री और विधायक व सांसद मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रहीं हैं. यह भी पढ़ें: UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब सपा के कई विधायक संपर्क में होने का दावा राकेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और कुछ अन्य नेता भी भाजपा में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा में सदस्यता ग्रहण कराने के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया है और राष्ट्रीय जॉइनिंग कमेटी की अनुमति आवश्यक होती है. उन्होंने बताया कि कई लोगों के फोन उनके पास आ रहे हैं. ऐसे नेताओं से उन्होंने कहा है कि पहले वह स्वयं भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लें, इसके बाद प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत कर अन्य लोगों के शामिल होने के संबंध में प्रयास करेंगे. अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बदले हुए राजनीतिक रुख पर टिप्पणी करते हुए राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति में स्थिरता नहीं होती, उसे सफलता हासिल करने में कठिनाई होती है. उन्होंने अमेठी में भ

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!