ExploreX Article

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

खुले बाजार में त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ रही चीनी की कीमतों से आम जनता को राहत दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार खुले बाजार में लगभग 65 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही चीनी को मात्र 52 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर उपलब्ध करा रही है. दरअसल इस योजना की शुरुआत लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर से की गई है, जहां ग्राहक 1 किलो, 2 किलो, 5 किलो और 50 किलो के पैक में रियायती दरों पर चीनी खरीद सकते हैं. अगर बाजार में कीमतें नियंत्रित नहीं होती हैं तो सरकार इस सुविधा का दायरा राज्य के अन्य शहरों तक भी बढ़ा सकती है.

Source: ABP Business

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!