ExploreX Article

यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'

यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'

उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आ रहे तमाम एजेंसियों के सर्वे को लेकर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे झूठा और ध्यान भटकाने वाला बताया और साथ ही बसपा को निशाना बनाने पर ऐतराज जताया. बसपा प्रमुख मायावती ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सावधान किया और कहा कि 2007 से पहले भी ऐसा ही माहौल बनाते थे, लेकिन बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी. यह भी पढ़ें: गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील बसपा को नजरअंदाज करने से नाराज मायावती ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एवं पंजाब राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आमचुनाव में पार्टी के अच्छे व दमदार उम्मीदवारों के चयन सहित सघन ज़मीनी तैयारियों आदि के बीच यहां जातिवादी मीडिया/सोशल मीडिया द्वारा भी, अभी से ही षडयंत्र के तहत धनबल के दुरुपयोग के सहारे फेक व ध्यान भटकाने वाला, सर्वे/सर्वेक्षण आदि का मिथ्या प्रचार शुरू कर दिया गया है, जिसमें स्वाभाविक तौर पर बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) को निशाना बनाया जाना यह अति-दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है." 2007 की जीत का जिक्र मायवती ने मीडिया पर निशाना साधते हुए लिखा कि मीडिया द्वारा चुनाव के दौरान बसपा के खिलाफ हमेशा प्रायोजित सर्वे के माध्यम से झूठा प्रचार किया जाता है. 2007 में भी इनका ऐसा ही बर्ताव था, लेकिन बसपा ने सारे कयासों को फेल करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी.यूपी में 'कानून द्वारा कानून का राज’ कायम करने सहित ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!