उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में 28 अक्टूबर को ई-वेस्ट प्रबंधन का विशेष अभियान-6 आयोजित किया जाएगा. इस अभियान के जरिए विद्यार्थियों को पुराने मोबाइल, कंप्यूटर और दूसरे खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सही तरीके से निस्तारण करने के बारे में बताया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. इसी दिशा में स्कूलों में यह विशेष पहल की जा रही है. अभियान के दौरान बच्चों को बताया जाएगा कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे को सामान्य कूड़े में फेंकना या खुले में जलाना पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे उपकरणों को सुरक्षित तरीके से इकट्ठा करके अधिकृत रिसाइक्लर या रिफर्बिशर तक पहुंचाना जरूरी है. इसके लिए विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. 'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी 28 अक्टूबर को स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान ई-वेस्ट प्रबंधन पर विशेष कार्यक्रम होंगे. इनमें प्रश्नोत्तरी के साथ दूसरी जागरूकता गतिविधियां भी शामिल रहेंगी. विद्यार्थियों को पोस्टर, बैनर और सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सही प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी. बच्चों को समझाया जाएगा कि पुराने मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को इस्तेमाल के लायक बनाने, दोबारा उपयोग करने और रिसाइकिल करने के लिए सही प्रक्रिया अपनानी चाहिए. अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना और अच्छी आदतों को उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है. पुराने मोबाइल और कंप्यूटर का सुरक्षित निस्तारण जरूरी अभियान में इस बात पर खास
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!