ExploreX Article

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

नवरात्र का त्योहार आते ही बाजार में पूजा-पाठ से जुड़ी चीजों की मांग बढ़ जाती है. मां दुर्गा की चुनरी, रोली, चंदन, सिंदूर, अक्षत, धूप, कपूर और हवन सामग्री जैसी चीजें खरीदने के लिए लोगों को अलग-अलग दुकानों पर जाना पड़ता है. लेकिन वाराणसी के मुर्दहा गांव की महिलाओं ने इस जरूरत को कमाई के अवसर में बदल दिया है. यहां माहेश्वरी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पूजा की जरूरी सामग्री को एक ही पैक में तैयार कर रही हैं. उनके बनाए पूजा कॉम्बो पैक नवरात्र में ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं. इससे महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी योगदान दे रही हैं. हरहुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुर्दहा में माहेश्वरी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिलकर पूजा कॉम्बो पैक तैयार कर रही हैं. इस काम में निहारिका देवी, सीमा देवी और समूह की दूसरी महिलाएं जुटी हुई हैं. कोई मां की चुनरी को सहेजती है, तो कोई रोली और चंदन तौलती है. कुछ महिलाएं सिंदूर, अक्षत, धूप, कपूर, कलावा और हवन सामग्री को एक साथ रखकर पैक तैयार करती हैं. 'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी इस तरह पूजा में काम आने वाली कई जरूरी चीजें एक ही पैक में मिल जाती हैं. इससे ग्राहकों को अलग-अलग दुकानों पर जाकर सामग्री जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती. वहीं, महिलाओं को भी त्योहार के समय बढ़ने वाली मांग का फायदा मिल रहा है. इन महिलाओं के लिए यह काम सिर्फ पूजा सामग्री तैयार करने तक सीमित नहीं है. इसके जरिए वे अपनी मेहनत और हुनर को कमाई में बदल रही हैं. समूह में मिलकर काम करने से उन्हें एक-दूसरे का सहयोग भी मिलता है और अपने काम को आगे बढ़ाने का हौसला भी. 65 प्रेरणा मार्ट से मिल रहा स्थानीय उत्पादों को ब

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!