ExploreX Article

योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

आर्थिक तंगी अब मेधावी विद्यार्थियों के डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपनों की राह में बाधा नहीं बनेगी. उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी का मौका दिया जा रहा है. दक्षणा फाउंडेशन की संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा (JDST-2027) के माध्यम से चुने जाने वाले विद्यार्थियों को एक साल तक मुफ्त कोचिंग के साथ रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी. इससे उन छात्रों को मदद मिलेगी, जो पढ़ाई में अच्छे हैं, लेकिन महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के अवसरों को अधिक सुलभ बनाने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है. इसी क्रम में दक्षणा फाउंडेशन के सहयोग से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर दिया जा रहा है. 'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी JDST-2027 के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुणे के निकट स्थित दक्षणा वैली परिसर में एक साल तक जेईई या नीट की तैयारी कराई जाएगी. इस दौरान कोचिंग के अलावा रहने और खाने का खर्च भी नहीं देना होगा. इससे विद्यार्थियों को आर्थिक परेशानी की चिंता किए बिना अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने में मदद मिलेगी. कक्षा 10 के अंकों के आधार पर तय होगी पात्रता इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को कुछ शैक्षिक मानकों को पूरा करना होगा. समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ने वाले और मई 2027 तक बोर्ड परीक

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!