ExploreX Article

योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये

योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये

उत्तर प्रदेश में गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा की है. इसके साथ ही ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी कदम उठाने की बात कही है. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 68 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलेगा. मानदेय में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य सुविधाओं की घोषणा से ग्राम प्रहरियों में खुशी का माहौल है. मंगलवार को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में बरेली और पीलीभीत समेत विभिन्न जिलों से आए ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ने से घर का खर्च चलाने में कुछ राहत मिलेगी. वहीं, पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से बीमारी के समय होने वाले खर्च की चिंता भी कम होगी. ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनके काम और जरूरतों पर ध्यान दे रही है. 'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरी प्रेमपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस तक जरूरी सूचनाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मानदेय बढ़ाने का निर्णय उनके लिए राहत देने वाला है. सरकार की ओर से कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी सराहनीय है. इससे ग्राम प्रहरियों के साथ उनके परिवा

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!