भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाए जाने वाले दीपोत्सव का उत्साह अब भारत तक सीमित नहीं है. रूस की राजधानी मास्को में भी रामकथा के मंचन की तैयारियां चल रही हैं. यहां 16 रूसी कलाकार रामायण के अलग-अलग पात्रों की भूमिका निभाने जा रहे हैं. इस आयोजन की खास बात यह है कि रामलीला में इस्तेमाल होने वाले पात्रों के वस्त्र दिल्ली के चांदनी चौक से खरीदकर रूस ले जाए गए हैं. रूसी कलाकार भारतीय परंपरा और रामकथा को मंच पर उतारने के लिए तैयारियों में जुटे हैं. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या के दीपोत्सव और रामलीला को नई पहचान मिली है. अब रामलीला के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक विदेशों में भी देखने को मिल रही है. मास्को में होने वाला यह आयोजन भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास! सीएम योगी के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची रामलीला मास्को में आयोजित होने वाली रामलीला के निर्माता एवं निर्देशक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद रामलीला का वैभव अंतरराष्ट्रीय मंच पर बहुत बढ़ा है. रूसी कलाकारों की रामलीला के मंचन से भारत और रूस के संबंधों को मजबूती मिलती है. अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव और रामलीला के आयोजन हर साल देश-विदेश के लोगों का ध्यान खींचते हैं. भगवान श्रीराम की कथा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है. ऐसे में जब रूस के कलाकार रामायण के पात्रों को मंच पर जीवंत करते हैं, तो भारतीय संस्कृति को दुनिया के दूसरे हिस्सों तक पहुंचने का मौका मिलता है. मास्को में रामलीला की तैयारी इस
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!