ExploreX Article

मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह

मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह

स्मार्टफोन बाजार में इस बार तस्वीर कुछ बदली हुई नजर आ रही है. जहां एक तरफ AI टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ इसका असर आम लोगों के हाथ में मौजूद स्मार्टफोन तक पहुंचने लगा है. मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों और सप्लाई में कमी ने मोबाइल कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इसका असर अब फोन की कीमतों, कंपनियों की नई योजना और बाजार में उपलब्ध डिवाइस की संख्या पर भी दिखाई दे रहा है. एक रिपोर्ट के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान दुनियाभर में स्मार्टफोन शिपमेंट में 15 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है. शिपमेंट में गिरावट की वजह क्या है? स्मार्टफोन शिपमेंट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतें और उनकी कमी है. AI टेक्नोलॉजी के लिए डेटा सेंटर बनाने का काम तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मेमोरी चिप की मांग बढ़ गई है. ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियों को जरूरत के मुताबिक कंपोनेंट नहीं मिल पा रहे हैं और फोन बनाने की लागत भी बढ़ रही है. इस वजह से कंपनियां प्रोडक्शन कम कर रही हैं और स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा रही हैं. वहीं महंगे फोन खरीदने से बचने के लिए यूजर्स अपने पुराने डिवाइस ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बाजार में नए स्मार्टफोन की मांग और शिपमेंट दोनों पर असर पड़ रहा है. किन कंपनियों के शिपमेंट में आई सबसे ज्यादा गिरावट? इस गिरावट का असर अलग-अलग स्मार्टफोन ब्रांड पर भी देखने को मिला है. Oppo और Vivo के शिपमेंट में सालाना आधार पर ज्यादा की कमी दर्ज की गई. वहीं Xiaomi के शिपमेंट में गिरावट और ज्याद रही है. Xiao

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!