ExploreX Article

मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस

मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में एक बार फिर बड़े ऑफिस सौदे की चर्चा है. असल में, जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) ने यहां करीब 50 हजार वर्ग फुट ऑफिस स्पेस पांच साल के लिए लीज पर लिया है. इस पूरे सौदे की कीमत करीब 189 करोड़ रुपए है. खास बात ये है कि बैंक को हर महीने करीब 3.46 करोड़ रुपए किराया देना होगा. ये सौदा मुंबई के प्रीमियम कमर्शियल प्रॉपर्टी बाजार में बड़ी कंपनियों की दिलचस्पी को भी दिखाता है. कितना बड़ा ऑफिस लिया लीज पर?प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, SMBC ने मुंबई के BKC स्थित सुमितोमो C65 कमर्शियल बिल्डिंग की नौवीं मंजिल का पूरा ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है. यह जगह करीब 49,820 वर्ग फुट की है. इस बिल्डिंग का मालिकाना हक गोइसु रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड के पास है, जो जापान की सुमितोमो रियल्टी एंड डेवलपमेंट की भारतीय इकाई है. यह लीज एग्रीमेंट 6 अक्टूबर 2026 को हुआ था. हर महीने कितना किराया देगा बैंक?इस ऑफिस के लिए किराये की दर 694 रुपए प्रति वर्ग फुट प्रति महीने तय की गई है. इसके हिसाब से बैंक का शुरुआती मासिक किराया करीब 3.46 करोड़ रुपए होगा. यानी शुरुआती दर के हिसाब से एक साल का किराया लगभग 41.5 करोड़ रुपए बैठता है. वैसे पूरे पांच साल के एग्रीमेंट की कुल किराया प्रतिबद्धता करीब 189 करोड़ रुपए बताई गई है. दोनों आंकड़ों में फर्क इसलिए है क्योंकि समझौते में किराया शुरू होने की तारीख और आगे किराया बढ़ने की शर्तें भी शामिल हैं. क्या है स्पेशल मिला ऑफर?इस डील की एक खास बात यह भी है कि बैंक को शुरुआती नौ महीने का रेंट-फ्री पीरियड मिलेगा. यानी इस अवधि में किराया नहीं देना होगा. समझौते के मुताबिक, किराये का भुगतान जून 20

Source: ABP Business

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!