उत्तर प्रदेश में माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बाद उनकी कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों का इस्तेमाल गरीबों को आवास देने के लिए किया जा रहा है. इसी कड़ी में प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके में माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर 602 किफायती फ्लैट बनाए जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (14 अक्टूबर) को पद्मलोक आवासीय परियोजना का भूमि पूजन करेंगे. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के मुताबिक, करीब एक हेक्टेयर जमीन पर बनने वाली इस परियोजना को रेरा में पंजीकरण मिल चुका है. भूमि पूजन के बाद शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भूमि पूजन के बाद योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एराबाद चौराहे पर बने 556 फ्लैटों के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियां भी सौंपी जाएंगी. बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ ने क्या कहा? इस तरह कार्यक्रम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा. शहर पश्चिमी से भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कसारी-मसारी का इलाका पहले माफिया के दबदबे के लिए जाना जाता था. उनके मुताबिक, अब उसी जमीन पर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं. उन्होंने इसे इलाके में आए बदलाव का प्रतीक बताया. सिंह ने इलाके का नाम बदलने की संभावना पर भी बात की और कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन उनके विचार से बदलाव होना चाहिए. गरीबों के लिए घर का रास्ता साफ प्रयागराज के कसारी-मसारी में अब गरीबों के लिए आशियाने का रास्ता साफ हो गया. योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए यह फैसला लिया. ऐसे में अब माफिया की जमीन पर
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!