उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की गौरीगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन बार के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने आने वाली 14 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है. उन्होंने बीजेपी शामिल होने पर कहा कि बीजेपी के प्रति मेरा समर्पण है और मैं उसकी सदस्यता लेने जा रहा हूं. मेरा समाजवादी पार्टी से अलग होने का फैसला विधानसभा चुनाव के बाद नहीं, बल्कि उससे एक साल पहले ही हो गया था. 2027 में टिकट मिलने के सवाल पर राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि, मैं विधायक रहूं या न रहूं, मुझे टिकट मिले या न मिले, लेकिन ऐसे लोगों से समझौता नहीं किया जा सकता, जो रामद्रोही और राष्ट्रविरोधी हों. जनसेवा करने और जनता के लिए काम करने के लिए विधायक रहना जरूरी नहीं है. पार्टी को लगता है कि मैं विधायक के रूप में अच्छा काम कर सकता हूं, तो वह टिकट देगी नहीं तो पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसका निर्वहन करूंगा. मुझे बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का पूरा आशीर्वाद प्राप्त है. 'राजनीति रहे या न रहे, लेकिन इनके साथ रहना संभव नहीं' उन्होंने कहा कि कि राजनीति रहे या न रहे, लेकिन ऐसे लोगों के साथ राजनीति करना संभव नहीं है, जो तुलसीदास के लेखन पर सवाल उठाते हैं, देवी-देवताओं के अस्तित्व पर प्रश्न खड़े करते हैं, राम चरित मानस फड़वाते हैं और धर्म को कैंसर-मलेरिया कहते हैं. करीब ढाई साल पहले यह प्रक्रिया शुरू हुई थी. इस दौरान मैंने अपने लोगों के बीच विचार-विमर्श किया, इसका निष्कर्ष यह निकला कि जो राष्ट्र और राम के हित में है, उसके साथ जाना चाहिए. इसमें मुझे भारतीय जनता पार्टी सबसे उपयुक्त लगी. मां देवी की कृपा हम सभी विधायकों पर बनी रहे. इसलिए हम 14 अक्टूबर को नवरात्रि के दौरान बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!