ExploreX Article

मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह

मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ एक अनोखे पुतले का भी दहन किया जाएगा. नुमाइश ग्राउंड में दशहरे के आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इस बार यहां 15 फीट ऊंचा ‘कॉकरोच’ नाम का पुतला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा. आयोजकों के मुताबिक, इस पुतले के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने वाली ताकतों को संदेश दिया जाएगा. रावण का पुतला 60 फीट, कुंभकरण का 55 फीट और मेघनाद का 50 फीट ऊंचा बनाया गया है. खास बात यह है कि इन पुतलों के मुंह और आंखों से आग निकलेगी, जबकि रिमोट के जरिए पुतलों का दहन किया जाएगा. आइए जानते हैं, आखिर इस बार कॉकरोच के पुतले के जरिए क्या संदेश देने की तैयारी है. यह भी पढ़ें: 10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग अंतिम चरण में हैं तैयारियां शहर के नुमाइश ग्राउंड में दशहरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. हर साल की तरह इस बार भी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा. लेकिन इस बार दशहरे पर एक चौथा पुतला भी जलाया जाएगा, जिसे ‘कॉकरोच’ नाम दिया गया है. 15 फीट ऊंचे इस पुतले को लेकर आयोजकों का कहना है कि इसके जरिए देश में अस्थिरता फैलाने वालों को संदेश दिया जाएगा कि देश में अशांति नहीं, बल्कि स्थिरता और सद्भाव बनाए रखने की जरूरत है. पुतलों की आंख और मुंह से निकलेगी आग रावण का पुतला 60 फीट, कुंभकरण का 55 फीट और मेघनाद का 50 फीट ऊंचा है. इन पुतलों की खासियत यह है कि इनके मुंह और आंखों से आग निकलेगी और दहन के दौरान ऊपर से अनार भी छोड़े जाएंगे. कई वर्षों से पुतले बनाने का काम कर रहे शफीक और उनकी पां

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!