अगर आपको भी लगता है कि रियल एस्टेट में सिर्फ मकान और जमीन खरीदकर ही ज्यादा पैसे कमाए जा सकते हैं, तो चीन का यह मामला आपको हैरान कर सकता है. चीन में एक महिला ने 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपए खर्च करके 196 पार्किंग स्पेस खरीद लिए. इसके बाद जब इलाके में विकास हुआ और पार्किंग की मांग बढ़ने लगी, तो महिला ने इन जगहों को किराए पर देना और ऊंची कीमतों में बेचना शुरू कर दिया. इससे सथानीय निवासी नाराज हो गए और यह मामला अदालत तक पहुंच गया. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला चीन के हुनान प्रांत के चांग्शा शहर का है. महिला ने उस समय इस पार्किंग स्पेस की खरीदारी की थी, जब वहां की आवासीय परियोजना को लेकर लोगों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी. हालांकि, इलाके का विकास होने और पार्किंग की मांग बढ़ने के बाद उनकी संपत्ति की कीमत भी बढ़ गई. कैसे महिला ने 20 करोड़ रुपये में खरीदे 196 पार्किंग? दरअसल, इस मामले की शुरुआत साल 2018 में हुई थी. उस समय इस इलाके में स्कूल, दुकानें और परिवहन जैसी जरूरी सुविधाओं की काफी कमी थी, जिसके कारण फ्लैट और पार्किंग खरीदने में लोग ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे. इसी दौरान वू नाम की महिला ने स्थानीय विकास योजनाओं का आकलन किया और फ्यूचर में इलाके की मांग बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए निवेश करने का फैसला किया. उन्होंने आर्थिक परेशानी से जूझ रहे डेवलपर से एक ही सौदे में 196 पार्किंग स्पेस खरीद लिए. इसके लिए उन्होंने करीब 14 मिलियन युआन यानी करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए. ये पार्किंग स्पेस उस आवासीय परिसर की कुल पार्किंग जगहों का करीब 40% थे. मांग बढ़ते ही किराए और कीमतों में उछाल वक्त के साथ-साथ इलाके का विकास हुआ और आवासीय फ्लैटों की बिक्र
Source: ABP Business
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!