केंद्रीय राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा. इसमें महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर चर्चा करने और समर्थन की अपील की. पत्र PM मोदी को लिखे पत्र के जवाब में है. केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है. इसमें महिला आरक्षण समेत परिसीमन बिल पर चर्चा और समर्थन की बात कही गई है. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने बिल पर ऑल पार्टी मीटिंग बुलाने की मांग की थी. My Letter to:- President of Congress Party & Leader of the Opposition in Rajya Sabha, Shri Mallikarjun Kharge Ji, in response to his letter to Hon'ble Prime Minister. https://t.co/mKfH9veqz5 — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 19, 2026 महत्वपूर्ण बात यह है कि किरेन रिजिजू ने इस बात का साफ तौर पर जिक्र किया है कि सरकार भविष्य में जो भी महत्वपूर्ण बिल लेकर आए, कांग्रेस उसमें सकारात्मक चर्चा में हिस्सा ले. केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा के विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को मेरा पत्र, जो प्रधानमंत्री को लिखे गए, उनके पत्र के जवाब में है. रिजिजू ने कहा है कि 16 अक्टूबर 2026 को पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष ने परिसीमन संशोधन विधेयक को संसद में विचार के लिए जाने जाने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी. इसपर रिजिजू ने कहा है कि सरकार की तरफ से विपक्ष के साथ चर्चा हुई है और पत्राचार भी हुआ है. सत्रावसान न करने पर क्या बोले किरेन रिजिजू? पत्र में केंद्रीय मंत्री ने उस टिप्पणी का जिक्र किया है, जिसमें 13 अ
Source: ABP India
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!