ExploreX Article

मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

त्योहारी सीजन में खरीदारी करना इस बार लोगों की जेबों पर भारी पड़ रहा है. पूजा-पाठ से लेकर खाने-पीने तक के समानों समेत हर चीज के लिए लोगों को इस बार पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है. रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले, दाल-चावल और चीनी से लेकर काजू-बादाम जैसे मेवे तक महंगे हो गए हैं. धनतेरस पर बर्तन खरीदने और घर के लिए टीवी, फ्रिज या वॉशिंग मशीन लेने की योजना बना रहे लोगों के बजट पर भी कीमतों में बढ़ोतरी का असर पड़ रहा है. कई खाद्य उत्पादों के दाम कुछ ही दिनों में तेजी से बढ़े हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने त्योहारी ऑफर आने से पहले ही अपने उत्पादों की कीमतों में इजाफा कर दिया है. ऐसे में छूट और आकर्षक ऑफर के बावजूद ग्राहकों को खरीदारी के लिए ज्यादा पैसे खर्चने पड़ सकते हैं. चीनी से जीरे तक महंगाई ने बिगड़ा रसोई का बजट किराना बाजार में चीनी की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी है. करीब 20 दिन पहले 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची चीनी की कीमत घटकर 50 रुपये तक आ गई थी. लेकिन महज तीन दिनों के भीतर इसमें आठ रुपये प्रति किलोग्राम तक का इजाफा हो गया है और इसका भाव फिर से चढ़कर 58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. मसालों की कीमतों में भी राहत नहीं है. कमजोर मॉनसून के चलते पैदावार प्रभावित होने से जीरा, धनिया और हल्दी के दाम महज 15 दिनों में 15 फीसदी तक बढ़ गए हैं. किराना मंडी के थोक कारोबारी विशेश्वर राजदान के मुताबिक, मेथी दाना करीब 10 फीसदी महंगा हो गया है. छोले और काले चने की कीमतों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले दो महीनों में चावल के दाम 25 फीसदी तक की उछाल आई है. महंगाई का असर केवल महंगे मसालों तक सीमित नहीं है बल्कि रोजमर्रा की जरूरत

Source: ABP Business

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!