भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में पिछले कुछ वक्त से एक बार फिर हिंसा की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने सोमवार (19 अक्टूबर, 2026) को इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में आतंकवादी हमलों में तीन नागरिकों की हत्याओं की निंदा की है. राज्य के नागरिकों की हत्याओं के बाद मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए मणिपुर के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के मजबूत करने के कड़े निर्देश दिए हैं. अधिकारियों ने घटना को लेकर क्या कहा? मणिपुर के अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आतंकी हमले में मारे गए तीनों लोग मैतेई गांव के एक समूह के रहने वाले थे, जो जंगल में जलाने के लिए लकड़ी जुटा रहे थे. इसी दौरान अज्ञान बंदूकधारियों ने उन पर हमला कर दिया. हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, तीन घायल हैं और अन्य तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. नागरिकों की मौत के बाद राजधानी में विरोध प्रदर्शन Chaired a security meeting at the Cabinet Hall of my Secretariat, Babupara, today along with Hon'ble Home Minister Shri Govindas Konthoujam. I strongly condemned the killing of innocent civilians by armed miscreants at Nongshum, Imphal East, today. The meeting reviewed the overall security situation of the state and discussed yesterday's unfortunate incident in Thoubal district and today's tragic incident in Imphal East. I have directed the officials to strengthen security measures in vulnerable areas of the state. The meeting was attended by Chief Secretary Shri Rajeev Singh Thakur, Security Advisor Shri
Source: ABP India
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!