ExploreX Article

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव

मणिपुर में ताजा हिंसा भड़कने के बाद स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. रविवार रात और सोमवार सुबह हुई दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत की खबर है. इन मौतों के बाद हिंसा और भड़क गई. पूरे इंफाल में लोगों के बीच भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है. गुस्साए प्रदर्शनकारी दो शवों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए और उन्हें वहां रख दिया. हालांकि, बाद में प्रशासन ने उन शवों को वहां से हटा दिया. सोमवार (19 अक्टूबर 2026) की सुबह इंफाल में मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह के आवास के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रदर्शनकारी शव लेकर पहुंचे और उसे गेट के बाहर रख दिया. हालात को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, यह घटना इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों की सीमा के पास हुई गोलीबारी के बाद सामने आई. अधिकारियों के अनुसार, जलावन की लकड़ी इकट्ठा करने गए लोगों के एक समूह पर संदिग्ध उग्रवादियों ने कथित तौर पर हमला किया था. मृतकों की पहचान अरुबम रोनिल और लैरेनलाकपम इनओबी के रूप में हुई मृतकों में दो की पहचान अरुबम रोनिल, उम्र 35 साल, और लैरेनलाकपम इनओबी, उम्र 51 साल, के रूप में हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, करीब 16 लोगों का समूह सोमवार सुबह लगभग 7 बजे अपने गांव के पास की पहाड़ियों में जलावन की लकड़ी लेने गया था. इसी दौरान उन पर गोलीबारी की गई. घटना इंफाल पूर्व जिले के नोंगशुम गांव के पास कांगपोकपी जिले के इलाके में हुई. गोलीबारी में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद तीन लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी. मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले हत्या की खबर फैलने क

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!