5G अभी पूरी तरह पुराना भी नहीं हुआ है और टेक्नोलॉजी की दुनिया ने 6G की तैयारी शुरू कर दी है. भारत भी इस अगली पीढ़ी के नेटवर्क को लेकर पीछे नहीं है. देश अब अमेरिका की अगुवाई वाली एक ग्लोबल 6G पहल में शामिल हो गया है. इस पहल में अमेरिका के साथ 24 अन्य देश पहले से जुड़े हैं. भारत के शामिल होने के बाद कुल 26 सरकारें इस प्रयास का हिस्सा हो गई हैं. इसका मकसद 6G नेटवर्क के विकास को ऐसी दिशा देना है, जिसमें सुरक्षा, बेहतर कनेक्टिविटी, आपसी तालमेल और इनोवेशन जैसे मुद्दों पर मिलकर काम किया जा सके. 6G की ग्लोबल पहल में भारत की एंट्री अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत के इस पहल में शामिल होने की जानकारी दी है. G20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के दौरान भारत के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक से मुलाकात की, दोनों के बीच 6G टेक्नोलॉजी के भविष्य को लेकर चर्चा हुई. अमेरिकी वाणिज्य विभाग के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अगली पीढ़ी के नेटवर्क देशों के साझा सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए विकसित हों. इसके साथ ही 6G में इनोवेशन और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा. दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम? इस पहल में भारत के अलावा अमेरिका और 24 अन्य देश शामिल हैं. ऐसे में भारत के जुड़ने के बाद कुल 26 सरकारें इस 6G पहल का हिस्सा हैं. जिसमें शुरुआती 25 देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, फिनलैंड और स्वीडन समेत अन्य देश शामिल हैं. इस पहल का फोकस 6G नेटवर्क की सुरक्षा, आपसी तालमेल, प्रतिस्पर्धा और इनोवेशन को बढ़ावा देना है. नेटवर्क सिक्योरिटी और AI पर भी फोकस इस अं
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!