Jio का 30,213 करोड़ रुपए का IPO 21 से 23 अक्टूबर 2026 के बीच आने वाला है. GEPL Capital, Ventura Securities और SMC Global जैसी ब्रोकरेज कंपनियों ने बताया है कि जियो के पास आगे बढ़ने के 4 बड़े मौके हैं, 2G यूजर्स को Jio में लाना, होम ब्रॉडबैंड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और विदेशों में टेक्नोलॉजी बेचना. जून 2026 तक Jio के 53.33 करोड़ (533.3 मिलियन) यूजर्स हैं. अब कंपनी सिर्फ मोबाइल नेटवर्क से आगे बढ़कर अलग-अलग तरीकों से कमाई करना चाहती है. ग्रोथ का पहला इंजन: 26.1 करोड़ 2G यूजर्स GEPL Capital का अनुमान है कि 30 जून 2026 तक भी भारत में 26.1 करोड़ लोग 2G नेटवर्क पर हैं. ये Jio के लिए बड़ा मौका है. जीईपीएल ने कहा है, "30 जून 2026 तक 26.1 करोड़ यूजर्स अभी भी 2G पर हैं, इसलिए कंपनी 799 वाला JioBharat फोन और उसके साथ डिजिटल सर्विसेज देकर इन यूजर्स को अपने साथ जोड़ सकती है." जियो की प्रति यूजर औसत कमाई भी बढ़ी है. FY24 में ये 181.7 थी जो Q1FY27 में बढ़कर 215.6 हो गई है. कंपनी प्रीमियम प्लान, टैरिफ बढ़ोतरी और बंडल सर्विसेज से अपनी कमाई और बढ़ाना चाहती है. ग्रोथ का दूसरा इंजन: होम ब्रॉडबैंड जून 2026 में Jio के JioFiber और JioAirFiber के कुल 2.86 करोड़ ग्राहक थे, जिनमें से 1.4 करोड़ JioAirFiber के थे. जीईपीएल ने बताया है, "होम ब्रॉडबैंड भी ग्रोथ का बड़ा जरिया है. भारत में अभी फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सिर्फ 21% लोगों तक है (FY26), जो FY31 तक 46% तक पहुँच सकता है. इसका फायदा JioFiber और JioAirFiber को मिलेगा." SMC Global ने कहा कि JioAirFiber उन जगहों पर भी इंटरनेट पहुँचा सकता है जहाँ फाइबर बिछाना मुश्किल या महंगा है. ग्रोथ का तीसरा इंजन: AI और अपनी खुद की टेक्नोलॉजी Jio अपनी खुद की बनाई हुई टेक
Source: ABP Business
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!