अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो घर से बाहर निकलते वक्त लैपटॉप से ज्यादा उसके चार्जर की फिक्र करते हैं. तो यह खबर आपके बड़े काम की है. अक्सर Train में सफर करते समय, किसी Cafe में बैठकर काम करते हुए या ऑनलाइन लंबी क्लासेज के दौरान लैपटॉप की बैटरी एकदम डाउन हो जाती है. ऐसे में जरूरी काम तो अटकता ही है साथ में मूड भी खराब हो जाता है. कई बार तो जरूरी ऑनलाइन मीटिंग के बीच में ही सिस्टम बंद हो जाता है और फिर दोबारा से उतनी ही मेहनत करनी पड़ जाती है. लेकिन अब नए जमाने के स्मार्ट और कम बिजली खर्च करने वाले प्रोसेसर से लैस लैपटॉप अब सिर्फ तीन-चार घंटे नहीं बल्कि पूरे दिन आराम से चलते हैं. अगर आप भी बार-बार चार्जर लगाने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह पांच लैपटॉप आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. Macbook Air और Dell XPS जब भी लंबी बैटरी लाइफ की बात आती है तो Apple का Macbook Air सबसे पहले दिमाग में आता है. Apple के सिलिकॉन चिप वाले इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सुबह एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप इस पर लगातार 15 से 18 घंटे तक काम कर सकते हैं. यह लैपटॉप न तो जल्दी गर्म होता है और न ही भारी काम के दौरान बैटरी को तेजी से गिरने देता है. वहीं अगर आप Windows लैपटॉप चलाना पसंद करते हैं तो नया Dell XPS 13 आपके लिए एकदम बढ़िया ऑप्शन है. नए स्नैपड्रैगन एक्स एलीट प्रोसेसर के साथ आने वाला यह मॉडल बैटरी के मामले में Macbook को भी कड़ी टक्कर देता है और नार्मल काम में 20 घंटे के आसपास का बैकअप निकाल लेता है. वजन में बेहद हल्का होने की वजह से इसे बैग में रखकर कहीं भी ले जाना आसान है. HP Omnibook X 14 और Lenovo Yoga Slim 7x इन दोनों के अलावा HP Omnibook X 14 भी
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!