ExploreX Article

बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च

बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च

मोबाइल पर गेम खेलते समय तेज स्क्रीन, बिना रुकावट मिलने वाला रिस्पॉन्स और फोन का ज्यादा गर्म न होना काफी मायने रखता है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Red Magic ने चीन में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 12 Pro+ पेश किया है. इसमें हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ खास कूलिंग सिस्टम, बड़ी बैटरी और गेम खेलने के लिए अलग से दिए गए शोल्डर ट्रिगर्स मिलते हैं. तो आइए जानते हैं कि इस फोन के दूसरे खास फीचर्स और कीमत क्या है. Red Magic 12 Pro+ की कीमत क्या है? चीन में Red Magic 12 Pro+ के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 6,999 युआन (करीब 99,300 रुपये) है. इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 युआन (लगभग 1,13,500 रुपये) है, जबकि 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला मॉडल 8,999 युआन (करीब 1,27,700 रुपये) में उपलब्ध है.अभी Red Magic 12 Pro+ के भारत में लॉन्च होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. Red Magic 12 Pro+ के खास फीचर्स क्या है? Red Magic 12 Pro+ में 6.85 इंच का BOE X11 OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 2,688 बाय 1,216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 185Hz है. स्क्रीन के चारों ओर सिर्फ 0.96mm के बेजल हैं और फ्रंट कैमरे के लिए इसमें कोई पंच-होल नहीं दिया गया है. इससे डिस्प्ले पर गेम और वीडियो देखने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. इसमें 5,000Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग और 10-बिट कलर सपोर्ट भी है. Red Magic 12 Pro+ का कैमरा कैसा है? फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. सेल्फी कैमरा 16MP का है और डिस्प्ले के नीचे दिया गया है. वहीं दूसरे फीचर्स में 700Hz शोल्डर ट्रिगर्स, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, NFC, USB 3.

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!