ExploreX Article

'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला

'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर चुनाव में बेईमानी करने और मतदाता सूची में हेरफेर की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी फर्जी वोट बनवाती है और विरोधी दलों के असली वोट कटवाती है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बीजेपी के कुशासन से त्रस्त है और उसने 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का संकल्प ले लिया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत समझती है. वह चुनाव जीतने के लिए दस तरह की चालें चलती है. चुनाव जीतने के लिए बेईमानी करती है- अखिलेश यादव अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी कानून और संविधान को नहीं मानती तथा चुनाव जीतने के लिए बेईमानी करती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से वोट चोरी और चंदा चोरी के प्रति जनता को सावधान करने का आह्वान किया. सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर झूठे आरोप लगाने को अपनी सफलता समझती है, लेकिन जनता उसकी बेईमानी और झूठ को समझ चुकी है. बीजेपी बदनाम हो चुकी है और अब किसी तरह की मिलीभगत से चुनाव नहीं जीत सकती. अखिलेश यादव ने किया ये दावा उन्होंने दावा किया कि जनता बीजेपी का सफाया करने के लिए चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रही है. अखिलेश यादव ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बजट की लूट, अन्याय और अत्याचार से जनता त्रस्त है. उन्होंने बीजेपी को भू-माफिया पार्टी करार देते हुए आरोप लगाया कि सत

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!