बच्चों को स्मार्टफोन देने के साथ ही पैरेंट्स के सामने यह चिंता भी रहती है कि बच्चे फोन पर क्या देख रहे हैं, कौन-से ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं और किन लोगों से बात करते हैं. Apple ने इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए iOS 27 में पैरेंटल कंट्रोल को नए तरीके से पेश किया है. अब पैरेंट्स को फोन देने के बाद उसकी सेटिंग्स में जाकर पाबंदियां लगाने की जगह शुरुआत में ही यह तय करने का ऑप्शन मिलता है कि बच्चे के फोन में कौन-से ऐप होंगे और किन एक्टिविटी के लिए उनकी मंजूरी जरूरी होगी. तो आइए जानते हैं कि iOS 27 में क्या बदला है. iOS 27 में क्या बदला है? iOS 27 में बच्चों के लिए Child Account के जरिए सेटअप किया जा सकता है. Apple 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस अकाउंट को जरूरी रखता है, जबकि 18 साल तक के बच्चों के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें उम्र के हिसाब से वेबसाइट, फिल्मों, म्यूजिक और ऐप्स पर प्रतिबंध लागू होते हैं. फोन सेटअप करते समय पैरेंट्स जरूरी ऐप्स का ऑप्शन चुन सकते हैं, बच्चे की उम्र के अनुसार सुझाए गए ऐप्स रख सकते हैं या अपनी पसंद से हर ऐप चुन सकते हैं. Apple के अपने ऐप्स को भी इस सूची से हटाया जा सकता है. इसके अलावा, Ask to Buy फीचर के जरिए फ्री और पेड ऐप डाउनलोड करने या इन-ऐप खरीदारी के लिए भी पैरेंट्स की मंजूरी जरूरी होती है. नई वेबसाइट खोलने से पहले लेनी होगी परमिशन iOS 27 में Ask to Browse फीचर Safari पर लागू होता है. 13 साल से कम उम्र के बच्चे किसी नई वेबसाइट का लिंक खोलते हैं, तो पहले परमिशन मांगने वाली स्क्रीन दिखाई देती है. पैरेंट्स को लिंक के साथ नोटिफिकेशन मिलता है, जिससे वेबसाइट देखकर फैसला कर सकते हैं. टिनेजर के लिए यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!