आज स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज करने का जरिया बनकर नहीं रह गया है. इसमें हमारी पर्सनल फोटोज, वीडियो, बैंकिंग से जुड़े डॉक्यूमेंट्स, पासवर्ड, पहचान पत्र और कई जरूरी फाइलें सेव रहती हैं. यही वजह है कि अगर फोन की सुरक्षा में थोड़ी भी लापरवाही हो जाए तो साइबर अपराधियों के लिए पर्सनल डेटा तक पहुंचने का रास्ता आसान हो सकता है. कौन-सी फाइलें ज्यादा संवेदनशील हैं? जानकारी के अनुसार, फोन में मौजूद हर फाइल से एक जैसा खतरा नहीं रहता है. खासतौर पर PDF, डॉक्यूमेंट, ZIP फाइल, APK और डाउनलोड पर सावधानी बरतनी चाहिए. बैंक स्टेटमेंट, आधार या पैन कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट, ऑफिस के डॉक्यूमेंट्स और पर्सनल फोटोज जैसी फाइलों में संवेदनशील जानकारी होती है. इसके अलावा, अनजान सोर्स से मिली कोई APK फाइल भी खतरनाक साबित हो सकती है. इसे इंस्टॉल करने पर किसी संदिग्ध ऐप को फोन की जरूरी परमिशन मिल सकती है. WhatsApp और ईमेल से आई फाइलों पर रहें सावधान आपको बता दें कि Hackers अक्सर भरोसेमंद दिखने वाले मैसेज के जरिए फाइल भेजते हैं. जैसे कोई व्यक्ति बैंक, कुरियर, नौकरी, बिजली बिल या इनाम से जुड़ा PDF या लिंक भेज सकता है. फाइल खोलने या उसमें दिए लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर को फर्जी वेबसाइट पर ले जाया जाता है. इसलिए अनजान नंबर या ईमेल से आई फाइल को बिना चेक किए नहीं खोलना चाहिए. सिर्फ इसलिए किसी फाइल पर भरोसा न करें क्योंकि उसे किसी परिचित के नाम या प्रोफाइल से भेजा गया है. डाउनलोड फोल्डर भी करें चेक कई बार हम इंटरनेट से कोई फाइल डाउनलोड करके भूल जाते हैं. फोन के Downloads फोल्डर में पुरानी और गैरजरूरी फाइलें लंबे समय तक पड़ी रहती हैं. इनमें कोई संदिग्ध फाइल मौजूद हो तो वह भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है.
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!