ExploreX Article

फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात

फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात

आज के समय में Phone हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है. जिसके बिना एक मिनट भी गुजारना नामुमकिन सा लगता है. Phone को खरोंच और टूटने से बचाने के लिए हम सब उस पर Cover जरूर चढ़ाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि जिस Cover से आप अपने Phone की हिफाजत कर रहे हैं वही आपके Phone की Battery और Processor को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रहा है. अक्सर लोग रात को सोते वक्त या दिन में Phone Charging पर लगाते वक्त उसका Cover उतारना जरूरी नहीं समझते हैं. उन्हें लगता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन यहीं पर वे बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं. अगर आप भी बिना Cover हटाए फोन चार्ज करने की आदत से परेशान हैं और इसके नुकसान से अनजान हैं. तो यह काम की बात आपके लिए जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके हजारों रुपये के फोन को पल भर में कबाड़ बना सकती है. Charging के वक्त कवर लगाना चाहिए? कई बार हमारे आस-पास कुछ ऐसे लोग होते हैं जो चीजों को थोड़े अलग ढंग से करते हैं. जैसे कि Phone चार्ज पर लगाने से पहले उसका Cover निकाल देना. कई बार ऐसे लोगों को देखकर मन में सवाल आता है आखिर ऐसा क्यों करना? तो आपको बता दें इसके पीछे छुपा है एक टेक्निकल कारण. दरअसल जब भी आप अपने Phone को Charging पर लगाते हैं. तो Battery के अंदर इलेक्ट्रोकेमिकल Reaction होते हैं. जिसकी वजह से नेचुरल तरीके से हीट यानी गर्मी पैदा होती है. इसके अलावा Fast Charger से तो Phone वैसे ही बहुत जल्दी गर्म होने लगते हैं. अब अगर आपके Phone पर मोटा Cover लगा हुआ है. तो वह एक इंसुलेटर की तरह काम करता है. यानी वह अंदर पैदा होने वाली उस गर्मी को बाहर निकलने से पूरी तरह रोक लेता है. वह हीट फोन के अंदर ही पैक होकर रह जाती है.

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!