आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र में ओहनी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन नंबर 216.2 पर शुक्रवार को कार आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला व दो बच्चे समेत तीन घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मऊ जिले के रहने वाले पांच लोग इस कार में सवार होकर दिल्ली से अपने घर आ रहे थे, जहां इस घटना का सीसी फुटेज सामने आया है. नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला शादी समारोह से लौट रहा था परिवार मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सादाब दिल्ली में सिविल इंजीनियर रहे. वो दिल्ली के जामिया नगर के हाजी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे. रिश्तेदार के शादी में शामिल होने के लिए सादाब परिवार के साथ कार द्वारा दिल्ली से अपने गांव सुल्तानपुर मऊ आ रहे थे तभी ये हादसा हुआ. कार में सादाब के अलावा उनके पिता 83 वर्षीय खुर्शीद अहमद, पत्नी 45 वर्षीया आसमां बानो, पुत्री 15 वर्षीया मायरा तथा 9 वर्षीय बेटे अदनान अहमद के साथ दिल्ली से घर के लिए निकले थे. कार को सादाब चला रहे थे. कैसे हुआ हादसा? आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओहनी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन नंबर 216.2 पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा (UPEIDA) की बचाव टीम ने सभी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सादाब और उनके पिता खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया. बच्ची का हालत गंभीर वहीं, आसमां बानो, मायरा तथा अदनान अहमद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!