सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर का यूज आम है, लेकिन हर हीटर गर्मी देने के लिए एक जैसा तरीका नहीं अपनाता है. कुछ हीटर चालू करते ही सामने बैठे व्यक्ति को गर्माहट देने लगते हैं, जबकि कुछ कमरे की हवा को गर्म करके तापमान बढ़ाते हैं. यही अंतर पंखे वाले हीटर, पैनल हीटर और इंफ्रारेड हीटर के काम करने के तरीके को अलग बनाता है. हीटर खरीदते समय सिर्फ उसकी पावर या डिजाइन देखना काफी नहीं है. यह समझना भी जरूरी है कि वह गर्मी कहां पहुंचाता है, कितनी जल्दी गर्माहट महसूस होती है और यूज के दौरान आराम कैसा रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पंखे वाले और बिना पंखे वाले हीटर गर्मी कैसे देते हैं और दोनों की तकनीक में क्या अंतर है. पंखे वाला हीटर कैसे करता है काम? पंखे वाले हीटर में एक हीटिंग एलिमेंट और पंखा होता है. हीटिंग एलिमेंट हवा को गर्म करता है और पंखा उस गर्म हवा को कमरे में फैलाता है. इस वजह से कम समय में गर्माहट महसूस होने लगती है. छोटे कमरे या थोड़ी देर के लिए गर्मी पाने में यह तरीका यूजफुल हो सकता है, हालांकि पंखे से हवा लगातार चलने के कारण आवाज हो सकती है. साथ ही हवा के साथ धूल और एलर्जी पैदा करने वाले कण भी इधर-उधर फैल सकते हैं. बिना पंखे वाला हीटर कैसे देता है गर्मी? बिना पंखे वाले हीटर में गर्मी देने की तकनीक उसके प्रकार पर निर्भर करती है. इंफ्रारेड हीटर हवा को पहले गर्म करने की जगह सामने मौजूद व्यक्ति तक सीधे गर्मी पहुंचाता है. इसकी गर्माहट धूप में मिलने वाली गर्मी जैसी महसूस हो सकती है और इसे चालू करने के बाद जल्दी महसूस किया जा सकता है. वहीं दूसरी ओर पैनल हीटर हवा को गर्म करके कमरे का तापमान धीरे-धीरे बढ़ाता है. इससे पूरे कमरे में समान गर्माहट फैल सकती है, ले
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!