मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी के स्वरूप की पूजा की. उन्होंने मां महागौरी को शांति, पवित्रता और करुणा की प्रतीक बताया. मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि मां महागौरी की आराधना हमें स्मरण कराती है कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब हर मां स्वस्थ और सुरक्षित हो, हर बेटी को पोषण एवं बेहतर भविष्य मिले तथा प्रत्येक नारी सम्मान के साथ आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर सके. अब सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से नारीशक्ति का जीवन आलोकित हो रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने नारी शक्ति को प्रदेश की प्रगति का सक्रिय भागीदार बनाते हुए सुरक्षा, सम्मान, पोषण, शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के अवसरों का विस्तार किया है. CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार 'आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग किया प्रशस्त' मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले सरकार की नाकामी पर भी प्रहार किया. कहा कि उस समय जहां प्रदेश में बच्चों के पोषण से जुड़ी व्यवस्था माफिया के शिकंजे में दम तोड़ रही थी, वहीं प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद हमने टेक होम राशन के उत्पादन और वितरण की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपकर व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की और नारीशक्ति के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया. इस पहल ने प्रदेश में पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई को अधिक प्रभावी बनाया. 'आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया' सीएम ने बताया कि हमने बच्च
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!