उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा इन्हें शिक्षा और शिक्षकों से कोई लेनादेना नहीं है. इन्हें बस जीत के बाद लूटने की प्लानिंग करनी है, यहां से इतना लूट लें और वहां से इतना. बीजेपी सांसद रवि किशन बीजेपी MLC उम्मीदवार ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित सभा में बोल रहे थे, जहां उन्होंने सपा को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि इनके पास शिक्षकों के लिए कोई योजना हैं , सपा का इन सब चीजों से क्या लेना-देना? सपा क्यों चुनाव लड़ रही उन्हें खुद नहीं मालूम. यह भी पढ़ें: योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार ध्रुव कुमार त्रिपाठी को समर्थन करें- रवि किशन रवि किशन ने आरोप लगाया कि सपा सिर्फ चुनाव में इसलिए है कि इन्हें शिक्षक और उनकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. पूरा प्रदेश जानता है कि ये चुनाव क्यों लड़ रहे? उन्होंने कहा कि जीत के बाद यह क्या करते हैं, जनता को लूटना, यह बाहुबली, माफियाओं को संभालाते हैं, आम जनता को क्या देखेंगे. उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि आप सब समझदार ज्ञानी हो इसलिए ध्रुव कुमार त्रिपाठी को समर्थन करें. रवि किशन ने इसके अलावा भी कई और मुद्दों पर सपा पर निशाना साधा. 2017 के बाद यूपी बदलने का दावा रवि किशन ने कहा कि यूपी में बदलाव 2017 के बाद हुआ जब डबल इंजन की सरकार बनी. आज बजट का सदपयोग हो रहा है. शिक्षा का बजट शिक्षा में लग रहा है. प्रदेश एक ट्रिलियन इकॉनमी के साथ आगे बढ़ रहा है. आगे बोले कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेदारी है. यहां बता दें कि MLC चुनाव को लेकर गोरखपुर सीट काफी दिलचस्प हो गयी
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!