ExploreX Article

देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन एक बार फिर सवालों के घेरे में है. फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया में धांधली और घोटाले के गंभीर आरोप लगे हैं. खिलाड़ियों का कहना है कि प्रतिभावान बॉक्सरों को जानबूझकर बाहर कर दिया गया, जबकि उनकी जगह चहेतों को मौका दिया गया. इससे मेहनत करने वाले खिलाड़ियों में भारी नाराजगी है. अपनी शिकायत लेकर प्रभावित खिलाड़ी खेल मंत्री रेखा आर्य से मिले और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी. खिलाड़ियों ने उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य को बताया कि सालों की तैयारी और बेहतर प्रदर्शन के बावजूद उन्हें चयन से दूर रखा गया. खिलाड़ियों का आरोप है कि चयन में योग्यता को दरकिनार कर मनमानी की गई है. इससे उनका भविष्य दांव पर लग गया है. कई खिलाड़ियों ने कहा कि अगर निष्पक्ष चयन होता तो वे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के हकदार थे. CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन खेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को दिया आश्वासन खिलाड़ियों की बात सुनने के बाद खेल मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और किसी भी खिलाड़ी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई है कि जांच निष्पक्ष होगी और उन्हें उनका हक मिलेगा. खिलाड़ियों के आरोपों पर फेडरेशन का पक्ष नहीं आया सामने खिलाड़ियों की तरफ से फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया में लगाए गए आरोपों पर देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है. हालांकि, खिलाड़ियों की तरफ से चयन प्रक्रिया में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या सच में चयन प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी हुई भी या नहीं

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!