ExploreX Article

देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली

देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली

भारत ने पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल-डीजल, गैस का संकट देखा है. लेकिन अब लगता है कि साल की आखिरी तिमाही में देश में अब बिजली संकट भी देखने को मिल रहा है. जिसके चलते कई राज्यों ने एक्स्ट्रा बिजली की डिमांड भी की है. कोयले से बिजली का उत्पादन बढ़ने के बावजूद देश में बिजली की आपूर्ति मांग के मुताबिक नहीं हो पा रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 में भारत में बिजली की कमी बढ़कर 56 करोड़ यूनिट (560 मिलियन kWh) हो गई. अगस्त 2023 के बाद ये सबसे बड़ा बिजली संकट बताया गया है. इन राज्यों में हो रही बिजली की कमीदेश के कई राज्य जैसे राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में बिजली की कमी देखी जा रही है. जिसके चलते इन राज्यों ने बिजली की मांग पूरी करने के लिए केंद्र सरकार से एक्स्ट्रा बिजली मांगी है. खासकर रात के समय बिजली की कमी से बचने के लिए ये राज्य अतिरिक्त इंतजाम कर रहे हैं. क्यों हो रही बिजली की कमी?देश में बिजली की कमी के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक कम बारिश है. क्यों इससे जलविद्युत उत्पादन घट गया है, जिसके कारण बिजली की कमी हो रही है. तो वहीं कोयले से बिजली का उत्पादन तो बढ़ा है, सितंबर में कोयले से बिजली उत्पादन 13.3% बढ़ा. लेकिन कोयले की लिमिटेड स्टॉक और बिजली संयंत्रों में रखरखाव के कारण मांग के हिसाब से बिजली की आपूर्ति करना मुश्किल हुआ. ग्रिड इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, भारत के करीब 47% कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार बेहद कम था. इन संयंत्रों के पास निर्धारित जरूरत का एक-चौथाई से भी कम कोयला उपलब्ध था. तो वहीं इस साल मौसम का मिजाज भी कुछ बदला सा रहा. ऐसे में सामान्य से ज्याद

Source: ABP Business

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!