ExploreX Article

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के बुधवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही भारी हंगामे का सामना करना पड़ा. सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद दीपके दिल्ली पहुंचे तो एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त एक शख्स ने उनसे कहा, 'देश क्यों बर्बाद कर रहे हो?' इसके बाद वह शख्स दीपके पर चिल्लाने लगा. उस शख्स ने ये भी कहा कि अभिजीत दीपके सीआईए का एजेंट है. हालांकि, दीपके शांत रहते हुए मुस्कुराकर अंगूठा दिखाते हुए आगे बढ़ गए. दिल्ली लौटते ही अभिजीत दीपके ने अपने साथियों आशुतोष रांका और सौरभ दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में तिरंगा फहराना अपराध हो गया है? दीपके ने कहा, 'आशुतोष और सौरभ को सिर्फ इसलिए 5 दिन के लिए जेल भेज दिया गया क्योंकि वे जंतर-मंतर गए और उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराया. ऐसी स्थिति आखिरी बार ब्रिटिश शासन के दौरान देखा गया था, जब सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाता था.' यह पूरा विवाद तब बढ़ा जब सोमवार (12 अक्टूबर 2026) को केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से डिनोटिफाई कर दिया. इसके बावजूद 13 अक्टूबर की सुबह आशुतोष रांका और सौरव दास सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ गेट फांदकर जंतर-मंतर पर एक अचानक प्रदर्शन किया, तिरंगा लहराया और नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इन पर जंतर-मंतर में बिना अनुमति घुसने और एक दिन पहले दिए गए बेल बॉन्ड के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया, जिसमें उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर जमानत मिली थी. इस बीच अभिजीत

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!