त्योहारों के मौसम में हर एक चीज पर अच्छा खासा डिस्काउंट होता है. चाहे ऑनलाइन शॉपिंग करना हो, ऑफलाइन शॉपिंग करना हो या फिर कोई घर या प्रॉपर्टी ही क्यों ना खरीदना हो. इस दौरान रियल एस्टेट कंपनियां भी ग्राहकों को घर खरीदने के लिए कई तरह के ऑफर देती रहती है. इसी कड़ी में इस साल भी कई रिल एस्टेट कंपनियां अच्छी डील्स लेकर आई हैं. कहीं फ्लैट की कीमत में छूट दी जा रही है, तो कहीं रजिस्ट्री का खर्च माफ किया जा रहा है. कहीं मॉड्यूलर किचन बनाए जा रहे हैं, तो कहीं सोने के सिक्के और आसान किस्तों जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. लेकिन क्या पता ये ये ऑफर वाकई में बचत वाले हैं या कोई झांसा? त्योहारों पर मिलने वाली छूट कितनी फायदेमंद?त्योहारों के समय बिल्डर बिक्री बढ़ाने और खाली पड़े फ्लैट बेचने के लिए ज्यादा सुविधाएं दे सकते हैं. ऐसे में खरीदारों को आसान भुगतान की सुविधा, रुपयो में छूट या दूसरी सुविधाएं मिल सकती हैं. NDTV के साथ बातचीत में रॉयल ग्रीन रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर यशांक वासन ने इस बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि त्योहारों के समय घर खरीदने वालों को आकर्षक कीमतों, आसान भुगतान योजनाओं और थोड़ी ज्यादा सुविधाओं का फायदा मिल सकता है. इस समय लोग शुभ अवसरों पर प्रॉपर्टी खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं, इसलिए बिल्डर भी ग्राहकों को जल्दी फैसला लेने के लिए ऐसे ऑफर्स देते हैं. हालांकि हर ऑफर में मिलने वाला फायदा अलग-अलग हो सकता है. इसलिए केवल एड देखकर ये तय नहीं करना चाहिए कि घर सस्ता मिल रहा है. घर खरीदने से पहले सोचें समझेंहबटाउन लिमिटेड के ब्रांड और मार्केटिंग कम्युनिकेशन प्रमुख रूपम डे कहते हैं कि, किसी भी ऑफर का फायदा समझने के लिए फ्लैट की असल कीमत, बाजार में चल रही कीमत, पेम
Source: ABP Business
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!