ExploreX Article

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?

पिछले कई दिनों से टाटा समूह में जो भी बवाल चल रहा है, वो किसी से छुपा नहीं है. अब इस विवाद ने तमाम फैमिली बिजनेसेज को चिंता में डाल दिया है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ये कहना है RPG एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका का. हर्ष ने टाटा ग्रुप में चल रहे विवाद को लेकर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि इस विवाद के कारण देश के दूसरे बड़े कारोबारी घराने भी अपनी कंपनियों के बोर्ड में इंडिपेंडेंट निदेशकों की संख्या और भूमिका पर दोबारा विचार कर सकते हैं. हर्ष ने किया पोस्टदरअसल मशहूर कारोबारी हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. ऐसे में वो बिजनेस जगत में जो भी चल रहा है, या दुनियाभर में चलने वाले मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं. अब हाल ही में हर्ष ने टाटा समूह में चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'टाटा ग्रुप समूह के घटनाक्रम ने भारतीय पारिवारिक कारोबारों में एक नई चिंता पैदा कर दी है. हाल ही में एक बड़े कारोबारी समूह ने अपनी सभी कंपनियों के बोर्ड की स्थिति की समीक्षा करने के लिए अपनी कानूनी टीम को बुलाया. टीम से ये चेक करने को कहा गया कि क्या बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या जरूरत से ज्यादा हो गई है और क्या इसमें कोई बदलाव करने की जरूरत है.' The Tata episode seems to have created a new anxiety in Indian family businesses. A very large business group recently called its legal team to check the composition of all its boards- whether independent directors had become too many, and whether something needed to be done. And this is a problema

Source: ABP Business

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!