ExploreX Article

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमले मामले पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यह बहुत दुखद घटना है. मुझे पूरा भरोसा है कि पुलिस जरूरी कार्रवाई करेगी. आरोपियों को अरेस्ट भी करेगी. इस घटना के बाद से देश की आर्थिक राजधानी में हड़कंप मच गया है. इस फायरिग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है. #WATCH | Mumbai | Firing incident involving actor Tiger Shroff | Union Minister Piyush Goyal says, "This is a very sad incident. I am confident that the police will take necessary action and arrest the accused" https://t.co/8lN682eHXS — ANI (@ANI) October 18, 2026 घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की बताई गई है. यहां एक्टर पर गोलीबारी हुई. इसमें कई लोग घायल हुए हैं. मुंबई पुलिस ने घटना की पुष्टी करते हुए न्यूज एजेंसी ANI को बताया है कि इस फायरिंग की घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. वे घायल नहीं हुए हैं. मामले की जांच की जा रही है. ड्राइवर को मारी गोली, खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली मार दी गई. उसके उल्टे हाथ में लगी. इसके बाद टाइगर ने खुद गाड़ी की कमान संभाली. वीडियो में खून के छींटे नजर आ रहे हैं. टाइगर खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री फडनवीस ने की कार्रवाई की मांग महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन करके गोलीबारी की घटना की जानकारी मांगी है. साथ ही जांच में तेजी लाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उपमुख्य

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!