ExploreX Article

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग पर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि स्टूडेंट और प्रोटेस्टर्स पर सख्ती करने की बजाय, पुलिस को असली अपराधियों पर ध्यान देना चाहिए. ऐसा तब होता है, जब सरकार और पुलिस की प्राथमिकताएं पूरी तरह से गलत हों. दीपके का बयान ऐसे वक्त आया है, जब कई प्रदर्शनकारी और छात्रों को दिल्ली और मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था. अब टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. Instead of cracking down on students and activists, the police should focus on actual criminals. This is what happens when the Govt and police have their priorities completely misplaced. — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 18, 2026 दो अज्ञात लोगों ने किया हमला घटना मुंबई के जुहू में स्थित पुष्पा पार्क की है. जब टाइगर गाड़ी से निकल रहे थे, तभी दो लोगों ने उन पर गोलियों से हमला कर दिया. इस घटना में टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटोवाले को चोट लगी है. मुंबई पुलिस ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया है कि 15 टीमें गठित की गई है. घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. वे घायल नहीं हुए हैं. मामले की जांच जारी है. टाइगर खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे इधर, ड्राइवर को उल्टे हाथ में गोली लगी, जिसके बाद खुद टाइगर ने गाड़ी की कमान संभाली. घटना से जुड़े कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. टाइगर खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे. इस हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है. मुंबई पुलिस की 8 टीमें आरोपियों की तलाश में रवाना इधर, मुंबई पुलिस की 8 टीमें आरोपियों की तलाश में रवाना हो चुकी है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!