ExploreX Article

'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार

'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार

उत्तर प्रदेश के आगरा के फतेहपुर सीकर के जैगारा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी स्वाभिमान जनसभा पहुंचे. इस दौरान रालोद चीफ जयंत चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए चवन्नी वाले विवाद पर भी बयान दिया. स्वाभिमान जनसभा में पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा एक बात कहना चाहता हूं बात कीमत की थी. जो लोग मुझे एक चवन्नी भी नहीं मान रहे, कह रहे हैं कि चवन्नी हूं. मैं उनको बताना चाहता हूं, मैं तो चवन्नी भी नहीं. ब्रज रज के एक चुटकी लायक भी मैं अपने आप को नहीं मानता हूं. ब्रज रज की अहमियत आप लोग जानते हैं. मेरी लज्जा की रक्षा भी आप कर सकते हो- जयंत चौधरी जयंत चौधरी ने कहा कि जिस ब्रज की रज के लिए कहा था कि ब्रज की रज में मिले यह रज...रज में यमुना नीर धन्य भाग वो जीव के जो जामे तजे शरीर. तो ब्रज की रज वो रज है यहां देश दुनिया से आदमी आता है और एक चुटकी लेके अपने माथे पे लगा के प्रसन्न होकर घर लौट जाता है मैं तो उस माटी के बराबर नहीं हूं, और माटी के लाल मेरे सामने खड़े हैं. रालोद नेता ने कहा कि मैं जानता हूं कि मेरी लज्जा की रक्षा भी आप कर सकते हो. रिश्तों को निभाना नहीं सीखोगे तो कौन खड़ा होगा साथ?- जयंत चौधरी रालोद नेता ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, वहां से उन्होंने शिगूफा छोड़ा. उन्होंने कुछ कोशिश की, कुछ वार किए लेकिन वह तीर मुझ तक नहीं पहुंच पा रहा. वह तीर ठीक नहीं बैठा, अब उन्हें लगता है कि यह बात कही क्यों गई? शायद मुझे नहीं कहना चाहिए था. रिश्तों को निभाना नहीं सीखोगे तो कौन खड़ा होगा साथ? आज मुझे आप मेरी कीमत बताना चाहते हो, कीमत तो मैं बता देता हूं. दो चार साल पुरानी है, जब लोकदल के हमारे विधायक कम ही हैं, उत्तर प्रदेश विधानसभा में

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!