ExploreX Article

‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वोट चोरी और चुनावों में धांधली के आरोपों के बीच विपक्ष पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि जब ये लोग हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु या केरल में चुनाव जीतते हैं, तो वे कभी चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाते, लेकिन जब वे बिहार या बंगाल में हार जाते हैं, तो अचानक अपनी सारी हताशा चुनाव आयोग पर निकालने लगते हैं, वोट चोरी का रोना रोने लगते हैं. ये लोग देश में फिर से जंगल राज (अराजकता) लाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हम पर वोट चुराने का आरोप लगाया है, उनके नेता और सदस्य अपनी बात रखने के लिए दिल्ली गए. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 30 सितंबर, 2025 को SIR के बाद जब मतदाता सूची जारी की गई थी, तब विपक्ष ने कितनी शिकायतें दर्ज कराईं? जबकि उनके अपने पार्टी कार्यकर्ता बूथ लेवल एजेंट (BLA) के तौर पर काम कर रहे थे, फिर भी उन्होंने एक भी शिकायत दर्ज नहीं कराई. उन्होंने कहा कि एक भी जायज शिकायत सामने नहीं आई, लेकिन चुनाव हारने और बिहार की जनता की तरफ से नकारे जाने के बाद वे दिल्ली जाकर मगरमच्छ के आंसू बहाने लगे और अपनी हार की हताशा चुनाव आयोग पर निकालने लगे. नितिन नबीन का विपक्ष पर बड़ा हमला भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को बिहार की राजधानी पटना में कहा, ‘2014 में, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश मिला, तब केंद्र में कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी. फिर भी जनता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपना जनादेश दिया.’ उन्होंने कहा, ‘हम देख रहे हैं कि कुछ लोग दिल्ली की सड़कों पर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि ये लोग न तो देश के संविधान का सम्मान करते हैं और

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!