सर्दियों का मौसम आते ही घरों में गर्म पानी की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप भी नया गीजर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बाजार में इसके लिए आपको कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे. आजकल मार्केट में छोटे बाथरूम से लेकर बड़े परिवारों की जरूरत के हिसाब से कई तरह के गीजर मिलते हैं. इनमें इंस्टेंट गीजर, स्टोरेज गीजर, गैस गीजर और एनर्जी एफिशिएंट मॉडल शामिल हैं. हालांकि, सही गीजर चुनने के लिए सिर्फ कीमत देखना काफी नहीं होता है. गीजर चुनने से पहले आपको उसकी क्षमता, बिजली की खपत, सुरक्षा फीचर्स और इस्तेमाल की जरूरत को भी अच्छी तरह देखना चाहिए. आइए जानते हैं आपके लिए कौनसा गीजर सबसे बेहतर होगा. स्टोरेज गीजर हो सकता है बेस्ट स्टोरेज गीजर भारतीय घरों में काफी लोकप्रिय हैं. इनमें पानी गर्म करने के लिए एक टैंक होता है, जिसमें गर्म पानी कुछ समय तक जमा रहता है. ये आमतौर पर 10, 15, 25 लीटर या उससे अधिक क्षमता में मिलते हैं. अगर आपके घर में कई लोग हैं और सभी को नहाने के लिए गर्म पानी चाहिए तो 15 से 25 लीटर का गीजर आपके लिए सही हो सकता है. अगर आपका छोटे परिवार है तो आपके लिए 10 से 15 लीटर का मॉडल बेहतर हो सकता है. स्टोरेज गीजर की खासियत यह है कि एक बार पानी गर्म होने के बाद जरूरत के समय उसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इंस्टेंट गीजर भी फायदेमंद अगर आपके घर में जगह कम है या गर्म पानी की जरूरत केवल हाथ-मुंह धोने, बर्तन साफ करने या थोड़े समय के लिए होती है, तो इंस्टेंट गीजर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें पानी को स्टोर करने के बजाय जरूरत के अनुसार गर्म किया जाता है. ये आमतौर पर 1 से 3 लीटर की क्षमता वाले छोटे मॉडल में मिलते हैं. कुछ मॉडल अधिक क्षमता और ज्यादा पावर के साथ भी आते हैं. इनका आकार छोटा ह
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!