ExploreX Article

घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित

घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित

घर से बाहर निकलते समय अब कई लोग मोबाइल पर अपने घर का लाइव वीडियो देखकर तसल्ली कर लेते हैं. घर में कौन आया, आसपास क्या हो रहा है और सब कुछ ठीक है या नहीं, इन सवालों का जवाब सिक्योरिटी कैमरे कुछ ही सेकंड में दे देते हैं. लेकिन जिस कैमरे को घर की सुरक्षा के लिए लगाया गया है, वही इंटरनेट से जुड़ने के कारण आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा भी बन सकता है. साइबर अपराधी इन कैमरों तक पहुंच बनाकर लाइव फुटेज, पुरानी रिकॉर्डिंग और निजी जानकारियां देख सकते हैं. ऐसे में सिर्फ कैमरा लगाना काफी नहीं है, बल्कि उसे डिजिटल खतरों से सुरक्षित रखना भी जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि सिक्योरिटी कैमरे को कैसे सुरक्षित रखें. घर की निगरानी करने वाले कैमरे को कैसे रखें सुरक्षित 1. अगर आपके सिक्योरिटी अकाउंट पर किसी अनजान लॉगिन या पासवर्ड बदलने का अलर्ट आता है, तो इसे गंभीरता से लें. 2. अगर कैमरा बिना आपके निर्देश के घूमने लगे या उसका एंगल अपने आप बदल जाए, तो यह साइबर अपराधी तक पहुंच का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में एक्सेस लॉग और पुरानी रिकॉर्डिंग की जांच करना सही रहेगा. 2. कैमरे, राउटर और सिक्योरिटी अकाउंट के लिए अलग-अलग मजबूत पासवर्ड रखें. 4. आसान पासवर्ड इस्तेमाल करने से बचें और राउटर में WPA2 एन्क्रिप्शन चालू रखें. 5. अगर कैमरा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा देता है, तो इसे भी एक्टिव करें. इससे पासवर्ड किसी के हाथ लगने पर भी अकाउंट में प्रवेश के लिए एक अतिरिक्त वेरिफिकेशन जरूरी होगा. 6. हमेशा भरोसेमंद कंपनी का कैमरा चुनें, जिसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और नियमित फर्मवेयर अपडेट की सुविधा हो. 7. दूर से कैमरा देखने के लिए VPN का इस्तेमाल किया जा सकता है. जरूरत

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!