ExploreX Article

ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग

ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद देशभर से शोक और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. वहीं, सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं. दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने हादसे को प्रशासनिक विफलता बताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 50 लाख और घायलों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है. राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्वालियर में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर से वह दुखी हैं. प्रधानमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. राहुल गांधी ने ग्वालियर हादसे पर जताया दुख लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के ग्वालिय

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!